बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: वन रक्षक की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष सहित 10 पदाधिकारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। वन विभाग की टीम ने बिना कागज के ट्रक पकड़ा था। आरोप है कि किसान यूनियन के लोग सीज ट्रक को छुड़ाने के लिए रेंज कार्यालय और डिवीजन कार्यालय पहुंचे थे तथा हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। बिजनौर वन रेंज में तैनात वनरक्षक मोहित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पांच सितंबर को अफजलगढ़ की तरफ से आ रहे आम और सागौन की लकड़ी से भरे एक ट्रक को वैध कागजात नहीं दिखाए जाने पर विभागीय अभिरक्षा में लिया था। जिस पर भाकियू तोमर गुट के 20-25 लोग रेंज कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने ट्रक छुड़ाने का दबाव बनाया। किसान नेताओं ने कार्यालय पर हंगामा करते हुए धरना-न...