Bijnor News: सीएम युवा योजना से बिजनौर में 2,132 उद्यम स्थापित, 7,064 को रोजगार
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत जिले में अब तक 2,132 उद्यम स्थापित हुए हैं। इनके माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 7,064 लोगों को रोजगार मिला है। योजना में 2,358 युवाओं को ऋण वितरण का लाभ मिला है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, तीन वित्तीय वर्षों में 5,329 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें से 2,468 को मंजूरी मिली। कुल 1,041.43 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जबकि 995.81 लाख रुपये वितरित किए गए। योजना के तहत युवाओं ने टेलरिंग, आटा चक्की, फास्ट फूड, ब्यूटी पार्लर और ऑयल मिल जैसे कारोबार शुरू किए हैं। आर्थिक सहायता मिलने से कई युवाओं ने अपने छोटे व्यवसायों का विस्तार किया। लाभार्थी कुश भारद्वाज, हर्षित राजपूत और हरीश कुमार के कारोबार लाखों रुपये के टर्नओवर तक पहुंचे हैं। योजना में सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.