बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: चांदपुर में सड़क चौड़ीकरण समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बागड़पुर में रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर ही उनका मांग-पत्र भी ले लिया।शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने चांदपुर में रुके पड़े करीब छह किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क चौड़ीकरण कार्य को शुरू कराने समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने की घोषणा की थी। आरोप है कि पुलिस ने गुरुवार देर रात उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बिजनौर जाते समय पुलिस ने बागड़पुर में उन्हें रोक लिया और मांगपत्र लेकर सभी को हिरासत में ले लिया।...