बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिकरौंधा में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात गुलदार ने गांव में घुसकर एक किसान की पशुशाला को निशाना बनाया, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार सिकरौंदा निवासी विजेंद्र पुत्र फत्तू की घर के पास ही पशुशाला है। रोज की तरह रात में उनके मवेशी पशुशाला में बंधे हुए थे। देर रात घात लगाकर बैठे गुलदार ने पशुशाला में धावा बोल दिया और वहां बंधी एक गाय पर हमला कर दिया। गुलदार ने गाय को बुरी तरह लहुलुहान कर उसे अपना निवाला बना डाला。

घटना का विवरण सुबह जब परिजन पशुशाला में पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। गाय का क्षत-विक्षत शव देखकर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और वन विभा...