बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: तहसील के गांव सिसौना निवासी हिंदी साहित्यकार व कवि डॉ. सुशील त्यागी अमित को श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान हरिद्वार तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवा समूह हरिद्वार में उनकी साहित्यिक साधना के लिए कैलाश चंद गिरी हिंदी सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के संस्थापक हिंदी सेवक डॉ. अशोक गिरी तथा उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के पूर्व कुलपति व हिंदी समारोह के अध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार की पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ. पुष्पा रानी वर्मा, हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ. ललित नारायण मिश्र, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. एनपी सिंह, अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरिद्व...