बिजनौर, अगस्त 3 -- Bijnor News: श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नगर के शिवालयों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।हरिद्वार और ब्रजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने भी स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समितियों ने व्यवस्थाएं संभालीं।शाम को प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार और महाआरती आयोजित की गई। शिव-हनुमान मंदिर चौराहा पर मंदिर के पुजारी सुरेश झा ने विधि-विधान से श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना कराई। यह भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों ने आस्था ए...