बिजनौर, अगस्त 3 -- Bijnor News: सावन माह के पहले सोमवार को चांदपुर क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव स्याऊ स्थित प्रसिद्ध झारखंड शिव मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। चांदपुर और आसपास के विभिन्न शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे दर्शन और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे से गुंजायमान हो उठे शिवालय सावन के पहले सोमवार पर पूरे क्षेत्र में आस्था...