बिजनौर, जुलाई 25 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र की अम्हेड़ा और पैजनिया पुलिस चौकियां इन दिनों प्रभारी विहीन हैं। दोनों चौकी प्रभारियों के स्थानांतरण के बाद अभी तक नए उपनिरीक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि सावन माह में पैजनिया चौकी पर पुलिस की अतिरिक्त जिम्मेदारी रहती है, लेकिन इसके बावजूद यहां स्थायी चौकी प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: चौक पर ट्रैफिक पुलिस लगाने की मांगचौकी प्रभारियों के स्थानांतरण जानकारी के अनुसार अम्हेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अन्नु कुमारी का करीब एक सप्ताह पूर्व थाना नांगल में थाना प्रभारी के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया था। वहीं पैजनिया पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक कमलेश कुमार का कई मह...