बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के संबंध में रविवार को सामूहिक गुरूवाणी कीर्तन उच्चारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरमुख परिवारों ने गुरूद्वारा परिसर में स्थापित निशान साहिब की परिक्रमा करते हुए चौपई साहिब के पाठ का सामूहिक उच्चारण किया। गुरूद्वारा के दीवान हाल में गुरू महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह तथा गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट एवं सचिव सरदार गुरू चरण सिंह चावला के संरक्षण एवं निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में स्त्री सत्संग सभा की जत्थेदार बीबी महेंद्र कौर खालसा तथा सचिव बीबी जसविंदर कौर मोंगा रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...