बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: डीएम के निर्देश पर सहायक चीनी आयुक्त बृजेश कुमार ने जिले की चीनी मिलों में पहुंचकर चीनी मिलों के गोदामों का भौतिक सत्यापन किया। चीनी मिलों के गोदामों का सत्यापन डीसीओ और सहायक चीनी आयुक्त द्वारा किया जा रहा है। सहायक चीनी आयुक्त ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बिजनौर, बिलाई, बुंदकी, बरकातपुर और नजीबाबाद चीनी मिलों के गोदामों का सत्यापन किया गया है। सत्यापन के दौरान चीनी मिलों के गोदामों पर 493649 कुंतल चीनी मिली है। सहायक चीनी आयुक्त ने बताया कि चीनी मिलों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि विक्रय की गई चीनी का उठान यदि एक सप्ताह के अंदर नहीं हुआ तो उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: जिले में 262.81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई, चीनी के दामों में भारी उछाल यह भी पढ़ें- Pilib...