Bijnor News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी में पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार
बिजनौर, अगस्त 16 -- Bijnor News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर दो लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि सिपाही के बैंक खाते में जमा करीब चार लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को थाना शेरकोट के क्षेत्र के ग्राम जमालपुर उदयचंद उर्फ मिर्जापुर निवासी शुभम विश्नोई ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सिपाही दीपक कुमार निवासी ऐतमादपुर, थाना अगौता, बुलंदशहर और मोहन सैनी निवासी रसूलपुर पित्तनका उर्फ बवनपुरा, शहर कोतवाली ने उसके पिता से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर रकम वापस भी नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.