बिजनौर, अक्टूबर 16 -- Bijnor News: खादर क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर पलेज और गेहूं की बुवाई न करने को मुनादी कराई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर सरकारी भूमि पर गेहूं की बुवाई हुई तो कार्रवाई होना तय है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। खादर क्षेत्र में लोग पलेज लगाते हैं। कई तरह की सब्जी की खेती करते हैं तो वहीं गेहूं की बुवाई कर मुनाफा कमाते हैं। जिले के अलावा जिले के बाहर के दूसरे जिलों के लोग बिजनौर खादर क्षेत्र में पहुंचकर गेहूं की बुवाई करते हैं। गेहूं से लेकर भूसा बेचकर पैसा कमाते हैं। सरकारी जमीनों पर पलेज और गेहूं की बुवाई न करने के लिए वन विभाग के अधिकारी मुनादी करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: जुताई-बुवाई से रोकने पर झगड़ा, जान से मारने की धमकी रेंजर महेश गौतम का कहना है कि खादर क्षेत्र में मुनादी कराई जा रह...