Bijnor News: समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 22 हजार करने की मांग उठाई
बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: तहसील क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में कार्यरत समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर संबंध भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उपायुक्त के नाम भी पत्र भेजा। समूह सखियों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में केवल दो हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जबकि क्षेत्र में काम करने, बैठकों में शामिल होने और मोबाइल व इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न कार्यों को पूरा करने में काफी खर्च होता है। कई बार उनका खर्च मानदेय से भी अधिक हो जाता है।उन्होंने मानदेय बढ़ाकर करीब 22 हजार रूपए प्रतिमाह करने, विभाग के अन्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने, कार्य के लिए मोबाइल, यूनिफॉर्म, पहचान पत्र और बीमा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुनीता, पूनम राजपूत, कवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.