बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में विभागीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. साधना एवं शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दस ग्रुपों में बांटा गया, जिसमें प्रत्येक ग्रुप में दो विद्यार्थी शामिल रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्या प्रो. साधना एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने कहा कि पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है। क्विज जैसी प्रतियोगिताओं से ज्ञान बढ़ने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।कार्यक...