बिजनौर, नवम्बर 22 -- Bijnor News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस पार्टी के जिला कार्यालय पर समता दिवस के रूप में मनाया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन सामाजिक समानता, सामाजिक न्याय और गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों एवं वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। डॉ. रमेश तोमर ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन संघर्ष, सादगी, साहस और जनसेवा का प्रतीक रहा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, श्रद्धांज...