बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: ग्राम बरूकी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी नेताओं ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिजनौर जिले की सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश और प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया।राजीव सिसोदिया ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा किया। कार्यक्रम के आयोजक करणप...