बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: गांव सुहागपुर निवासी आसिफ अपनी पत्नी का इलाज कराने के बाद दवाइयां लेकर बड़ी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर उस पर थैला रखा छोड़ दिया। वह मंडी में सब्जी लेने चले गए। करीब दस मिनट बाद लौटे तो बाइक पर रखा थैला गायब था। थैले में लगभग चार हजार रुपये की दवाइयां, खाने-पीने का सामान तथा कपड़े रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उधर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...