बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने बिजनौर कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर फर्जी मतदान कराने के आरोप लगाए। ​उन्होंने बताया कि बिजनौर में एसडीएम को करीब 250 फर्जी वोटरों की सूची दी गई थी, लेकिन नाम नहीं काटे गए। वहीं अमरोहा में सातों बूथों पर बूथ कैप्चरिंग का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि मंडी धनौरा के बूथ 97 पर भाजपाई मौजूद थे और विरोध करने पर उन्हें बाहर खींचने की धमकी दी गई। प्रकरण में बछरायूं थाने में उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। प्रेसवार्ता के दौरान ​अमरोहा में 94 प्रतिशत मतदान पर सवाल उठाते हुए उन्होंने वहां डीएम से 24 घंटे के भीतर मतदान रद्द करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बूथ कैप्चरिंग वाले जिलों में पुर्नमतद...