बिजनौर, सितम्बर 10 -- Bijnor News: बैराज रोड स्थित शक्ति नगर-साईं विहार कॉलोनी के सनातन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं, बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार की शाम पांच बजे महिलाओं के भजन-कीर्तन से हुई। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद शाम सात बजे मंदिर परिसर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: श्रीकृष्ण के छठीहार पर भंडारा का हुआ आयोजन महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ पालकी यात्रा में भ...