बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: बादीगढ़- कल्लूवाला मार्ग पर शनिवार की दोपहर गांव जयसिंहजोत के निकट कार की टक्कर से छह वर्षीय छात्र यशवर्धन कश्यप घायल हो गया। घायल को परिजनों ने नज़दीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया। गांव जयसिंहजोत निवासी नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसका छह वर्षीय पुत्र यशवर्धन जसपुर से अपनी मां के साथ स्कूल से लौट रहा था। इसी दौरान भज्जावाला से (अफजलगढ़) नबावाद (रेहड़) जा रहे कार चालक बलवीर सिंह पुत्र वख्शीश सिंह निवासी भज्जावाला ने यशवर्धन को टक्कर मार दी। कार से टकराकर यशवर्धन घायल हो गया और लगभग दस फीट दूर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने घायल को नज़दीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना हैं कि...