Bijnor News: सड़क हादसे में महिला की मौत, मचा कोहराम
बिजनौर, अगस्त 3 -- Bijnor News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान उमरी कला निवासी जुबैदा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।सोमवार को ग्राम गुनियापुर में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि जाबिर अपनी पत्नी जुबैदा को सरवनपुर से दवाई दिलवा कर अपने गांव उमरी कला कोतवाली देहात जा रहा था। गुनियापुर में सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें 70 वर्षीय जुबैदा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर सीओ आकांक्षा गौतम व कोतवाल अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.