बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: रक्षाबंधन पर्व पर अपनी ससुराल से पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम दाउदपुर नन्हेड़ा के निकट बस द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के बाद दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों में बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर, मां की मौतदुर्घटना का विवरण शनिवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम महावतपुर बिल्लौच निवासी 35 वर्षीय मुकेश अपनी 30 वर्षीय पत्नी रचना, 14 वर्षीय पुत्र प्रत्यक्ष और सात वर्षीय पुत्री आराध्या के साथ थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर स्थित अपनी ससुराल से रक्षाबंधन पर्व मनाकर बाइक से अपने गांव लौट...