बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: जनपद में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। यातायात पुलिस प्रभारी रवि नैन के अनुसार सोमवार को कुल 54 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 46, शराब पीकर वाहन चलाने के सात मामले तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का एक मामला शामिल है。 यह भी पढ़ें- Bijnor News: सख्तीः यातायात पुलिस ने किए 83 वाहनों के चालान, छह सीज सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना...