Bijnor News: सऊदी गए सहसपुर के युवक की हादसे में मौत, शोक
बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: सऊदी अरब गए सहसपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी मोहम्मद नाजिम उम्र 29 वर्ष की सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर के सहसपुर पहुंचते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मोहम्मद नाजिम पिछले काफी समय से रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह एक मेहनती और मिलनसार स्वभाव के युवक थे। सऊदी में सड़क हादसे में उनकी असामयिक मृत्यु हो गई।
मोहम्मद नाजिम की मौत से परिवार और मोहल्ले में मातम मोहम्मद नाजिम अपने पीछे माता-पिता, भाई-बहन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर जैसे ही मोहल्ला अफगानान में पहुंची तो पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। नगर के लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.