बिजनौर, नवम्बर 26 -- Bijnor News: संविधान गौरव दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब की ऐतिहासिक भूमिका और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के विचारों और संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया। अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को न्याय, समानता और अधिकारों पर आधारित व्यवस्था प्रदान की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में सं...