बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम नितिन कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 78 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक 31 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। पुलिस व विकास विभाग की 12-12, विद्युत की छह, खाद्य एवं रसद की पांच तथा नगर पालिका की चार शिकायतें दर्ज हुईं। बैंक, शिक्षा और सिंचाई विभाग की दो-दो शिकायतें आईं। एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार विजय कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण यह भी पढ़ें- Balrampur News: सम्पूर्ण समाधान द...