बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर संजय सागर को धामपुर विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। समर्थकों ने संजय सागर को फूल-माला पहनाकर और बधाई संदेश देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संजय सागर ने उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती का आभार व्यक्त किया। संजय सागर ने अपने सभी समर्थकों, उच्च पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस बड़ी जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वह बहन जी के दिशा-निर्देशों पर चलकर पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ऋषिपाल सिंह एडवोकेट को बसपा में मिली मंडल जोन प्रभारी की जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- Mora...