बिजनौर, जुलाई 21 -- Bijnor News: व्यवसायी विकास मित्तल ने अपनी माताजी की स्मृति में बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पूजा का दो दिवसीय कार्यक्रम विकास मित्तल के हरि वाटिका के पास क्षत्रिय कॉलोनी स्थित निजी आवास में मंगलवार की दोपहर संपन्न हुआ। उसके बाद महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शिव परिवार की मूर्तियों की यात्रा उनके आवास से शुरू हो कर बड़ा मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई।प्राचीन सिद्धपीठ बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ के पुजारी पंडित डॉ. विपिन चंद त्रिपाठी ने हवन पूजन व शिव परिवार मूर्ति स्थापना समस्त प्रक्रियाएं सम्पन्न कराई। यजमान विकास मित्तल व उनकी पत्नी पारुल मित्...