बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: वीरथला स्थित बाबा भारती मंदिर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा बाल गोपाल के भजन-कीर्तन से हुई। भजनों की मधुर प्रस्तुति से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल सहित प्रसाद की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। मुख्य आयोजक श्रेष्ठ रस्तौगी ने बताया कि जन्माष्टमी के उपरांत श्रीकृष्ण छठी का यह आयोजन पिछले 12 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: क...