बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: श्रावण माह में गुरुवार को संभल के हरि हर में जल चढ़ाने जा रहे शिवसैनिकों के जत्थे को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इस दौरान शिवसैनिकों की पुलिस से जमकर झड़प हुई। पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए जत्थे को संभल के लिए रवाना नहीं होने दिया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शिवसैनिकों से पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में जल चढ़वाया।जानकारी के अनुसार गुरुवार को शिव सैनिक संभल स्थित हरि हर मंदिर में जलाभिषेक करने को लेकर शिवाजी पार्क में एकत्रित हुए। यंहा से कार्यकर्ता अपने वाहनों से संभल के लिए कूच कर रहे थे, लेकिन नगीना चौराहे पर पहले से ही तैनात पुलिस बल ने शिवसैनिकों को रोक लिया। गुस्साए शिवसैनिक वाहनों से उतरकर नगीना चौराहे पर ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया कि हरिहर मंदिर संभल में शि...