बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: ​बिजनौर, संवाददाता। सावन मास के कृष्ण पक्ष की परम पवित्र शिवरात्रि पर समूचा जनपद भगवान भोलेनाथ के भक्ति रंग में सराबोर नजर आया। दोपहर को हुई बारिश में भी शिवभक्त नहीं रुके। हरिद्वार से पावन गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के अपार जनसैलाब से जिले के प्रमुख देवालय दिव्य ऊर्जा और अगाध आस्था के केंद्र बन गए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेकप्रमुख देवालयों में पूजा तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही 'हर-हर महादेव', 'जय शिव शंभू' और 'ॐ नम: शिवाय' के उद्घोषों के साथ देवालयों के कपाट खुले। घंटे-घड़ियालों की कर्णप्रिय ध्वनि और शंखनाद के बीच श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं पंचामृत अभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Amroha New...