बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: रोटरी क्लब धामपुर रॉयल्स के सौजन्य से शिखर शिशु सदन की दोनों शाखाओं में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता पर कार्यशाला हुई। खतौली से आईं सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन एवं रोट्रेक्ट क्लब उड़ान की अध्यक्ष नित्या अग्रवाल ने स्टाफ सदस्यों को वित्तीय योजनाओं, बचत और निवेश की जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचने के उपाय भी बताए। मुख्य अतिथि आरएलआई के चेयरमैन सुनील गुप्ता रहे। शिखर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. शेखर अवस्थी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को मोबाइल कॉल पर सतर्कता बरतने की सलाह दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती सिंह ने नित्या अग्रवाल का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: स्कूली बच्चों व शिक्षकों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक अग्रव...