बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: अब शिक्षा के साथ परिषदीय स्कूलों में बच्चे ई कचरे की पहचान करेंगे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित प्रबंधन, पुन: उपयोग तथा पुनर्चक्रण के प्रति बच्चे जागरूक होंगे। परिषदीय विद्यालयों में इको- क्लब के अंतर्गत पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के नए-नए प्रयास विभाग द्वारा शिक्षकों के माध्यम से कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ई वेस्ट के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से छात्रों संग शिक्षक ई-बेस्ट को एकत्र कराकर संबंधित फर्मों को सौंपेंगे। विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी विद्यालयों में 28 अक्तूबर को ई-कचरा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय समुदाय को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित प्रबंध...