बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल, द्वारकेश नगर में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीबीएसई की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यालय के 52 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों में तनाव, भावनात्मक चुनौतियों और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं को समझने के व्यावहारिक तरीके सीखे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय, उपप्रधानाचार्य अनिल बिंजोला एवं एचएम सरला शेखावत ने आमंत्रित विषय विशेषज्ञ डॉ. नीलम भट्ट एवं डॉ. हर्षवर्धन वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों एवं विद्यालय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साह एवं ...