बिजनौर, जुलाई 21 -- Bijnor News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा आरएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड से संगठन के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. सुमित गिरी के समर्थन में शिक्षकों से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की गई।जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि संगठन का प्रत्याशी ही विधान परिषद में शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकता है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, वित्तहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, प्रवक्ता पदोन्नति पर वेतन वृद्धि सहित लंबित मांगों के समाधान के लिए संगठन की जीत को आवश्यक बताया। बैठक को महिला उपाध्यक्ष अमन प्रीत कौर, विकास कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य ओपी यादव ने भी संबोधित करते हुए शिक्षकों से डॉ. सुमित गिरी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान...