Bijnor News: शादी से प्रेमी का इंकार, घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: शादी की कसम खाने के बाद प्रेमी के शादी से मुकरने से क्षुब्ध प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। मामला थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। चांदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक-युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने शादी करने की कसम भी खाई थी। बताया गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के परिवार के सामने शादी की बात रखी, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। इसी बीच युवक की शादी कहीं और तय किए जाने की जानकारी युवती को हुई। जिसके बाद वह प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा करते हुए शादी की जिद पर अड़ गई। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.