Bijnor News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट
बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नजीबाबाद क्षेत्र निवासी एक टैक्सी चालक ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी उसके गांव में सवारी लाने-ले जाने के लिए आता-जाता था। इसी दौरान उसने मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया और बातचीत शुरू कर दी।युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। उसकी जानकारी व सहमति के बिना अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। आरोपी पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.