बिजनौर, नवम्बर 1 -- Bijnor News: नहटौर रोड पर ग्राम धर्मशानंगली गांव की महिलाओं ने तीन लोगों द्वारा गांव में शराब बेचने के विरोध में नगीना नहटौर रोड पर रविवार सुबह जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। महिलाओं ने गांव में शराब न बिकने देने तथा तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आजाद समाज पार्टी कांशीराम नेत्री रीपा देवी के नेतृत्व में गांव की महिलाओं अर्चना, कुंती, क्रांति, सपना, रीना, पूनम, रीता, शशि, कमल, अमिता, अनीता, ओमवती तथा कुशल पाल, कार्तिक, अमित, विधु, जितेंद्र, जॉनी,हर्ष,अभिषेक समेत सैकड़ों ग्रामीण ने रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नगीना नहटौर रोड पर गांव के सामने एकत्र होकर शराब बेचने वालों के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइ...