बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के गांव नैनू नांगल निवासी एक परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर शराब पीकर हंगामा करने से रोकने पर घर में घुसकर मारपीट करने की एसपी के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। सोमवार को एसपी के आदेश पर नैनूनागल निवासी निर्मला देवी, टेकचंद, जसवंत सिंह व प्रमोद की ओर से थाना शिवालाकला में रिपोर्ट लिखाई है कि दस अगस्त की रात को सागर सिंह शराब पीकर सड़क पर हंगामा कर रहा था। इसी दौरान टेकचंद अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ गांव के कमल सिंह के यहां दावत खाकर घर लौट रहे थे। निर्मला देवी को देखकर सागर सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर उसने हाथापाई की। साथ चल रहे टेकचंद ने बीच-बचाव किया तो सागर सिंह ने उसे भी धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद सागर सिंह अपने भाई अभिषेक, विशाल, पिता राजेश सिंह तथा दी...