Bijnor News: शराब की दुकान में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बिजनौर, सितम्बर 16 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र में पेदा पुलिस चौकी के पास चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस चौकी के नजदीक हुई वारदात से आसपास के लोगों में दहशत है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किरतपुर रोड स्थित आरके बैंकट हॉल से सटी अभिषेक सिंह पुत्र अरविंद कुमार निवासी मुहम्मदपुर देवमल की अंग्रेजी शराब की दुकान है। बताया गया कि बीती रात चार-पांच बदमाश दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह दुकान खोलने जाने पर लगा। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पेदा पुलिस चौकी के पास और बाईपास के आम रास्ते पर हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.