बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: शराब की दुकान में सेल्समैन के साथ शराब खरीदने आये एक व्यक्ति से कहा सुनी हो गई। उसने अपने परिजनो को मौके पर बुला लिया और उन्होंने दुकान में तोड़ फोड़ की। उक्त मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार का चालान कर दिया। मॉडल शॉप नं पांच पर सेल्स मैन कपिल कुमार पुत्र विजय सिंह ने आरोप लगाया कि शराब खरीदने आये व्यक्ति के साथ पैसे देने को लेकर कहा सुनी हो गई। आरोप है कि शराब खरीदने आये व्यक्ति राजेश पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी गोरखपुर हाल निवासी सुन्दर नगरी नजीबाबाद ने मारपीट की और उसने मौके अपने परिजनो को बुला लिया जिन्होंने दुकान में तोड़-फोड की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजेश व परिजनो को हिरासत में लिया है। उक्त मामले में पुलिस ने राजेश, विजय, अजय एवं पूजा के खिलाफ संबधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान ...