बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: हरिद्वार रोड स्थित टेंपो स्टैंड के निकट अग्रवाल सैनिटरी स्टोर में देर रात किसी समय चोरों ने दुकान में रखे गल्ले मे से लगभग 20 हजार रुपये चुरा लिये। दुकान स्वामी ने पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है। शनिवार की रात हरिद्वार रोड स्थित अग्रवाल सैनिटरी स्टोर में रखे गल्ले से चोरों ने लगभग 20 हजार रुपये चोरी कर लिये। दुकान स्वामी को चोरी की घटना का पता सुबह दुकान खोलने के बाद चला। दुकान स्वामी सचिन अग्रवाल ने बताया कि जब वे सुबह दुकान खोलने आए तो बाहर का शटर लगा हुआ था ताले भी सही सलामत थे। लेकिन गल्ले मे से लगभग बीस हजार रुपये गायब थे। ऊपर छत के रास्ते पर दरवाजे मे लगा हजमी ताला टूटा हुआ था। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। दुकान स्वामी ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर व्यापारी सुरक्षा फोरम स...