बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: चांदपुर से नूरपुर मार्ग स्थित शकुंतला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' विषय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. एचजी पाठक ने कहा कि सत्य और ईमानदारी राष्ट्र की समृद्धि का आधार हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। उप प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस के नव पंजीकृत स्वयंसेवकों को डायरी वितरित की गई। इस दौरान पारुल राव, हर्षि अग्रवाल, स्वाति शर्मा, नैंसी त्यागी, अमित कुमार, अमित चौहान, मितुल कुमार सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रैली के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्म...