बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: चांदपुर में आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने वेतन बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी स्याऊ के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।बुधवार को बड़ी संख्या में आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ता सीएचसी स्याऊ के प्रांगण में एकत्र हुई। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. जुबैर अहमद को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनसे विभिन्न योजनाओं के तहत लगातार काम कराया जाता है, लेकिन उनकी समस्याओं और मांगों पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: आशा बहुओं ने मांगों को लेकर उठाई आवाज आशा कार्यकर्ताओं न...