बिजनौर, सितम्बर 23 -- Bijnor News: विश्व हिंदू परिषद के नगर सत्संग प्रमुख नंदलाल पाल उर्फ नंदू का मंगलवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों में कोहराम मच गया व नगर में शोक व्याप्त हो गया। वे करीब 55 वर्ष के थे। बुधवार को विश्नोई सराय स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, पुत्र शिवम ने मुखाग्नि दी। भाजपा, संघ, विहिप के नेताओं और शहर के सैकड़ों लोगों ने शवयात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र शिवम ने बताया कि अचानक ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ने से संभवत: हार्ट फेल होने के कारण मृत्यु हुई। वे अपने पीछे पत्नी स्वाति, युवा पुत्र शिवम और 13 वर्षीय पुत्री नियति को छोड़ गए हैं। बहुआयामी प्रतिभा के धनी कलाकार थे नंदूदिवंगत नंदलाल पाल बहुआयामी प्रतिभा वाले कलाकार थे। वे सतसंगीत, गायन, नृत्य और मिमिक्री में सक्रिय रह...