बिजनौर, सितम्बर 26 -- Bijnor News: शांतिकुंज के सोलह जनपदों के गायत्री परिवार के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में पूर्णिमा पर्व के अवसर पर नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ, षोडश संस्कार, सामूहिक भोजन-प्रसाद, दीपयज्ञ, संगीत एवं प्रवचन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली में शामिल कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, सारिका अग्रवाल, रिंकी सिंह एवं रेखा चौहान ने देव आह्वान, गौरी-गणेश पूजन एवं कलश पूजन कराया। इसके बाद नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। गायत्री साधकों ने विश्व कल्याण की कामना से गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ और गायत्री का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार की संस्थापक माता भगवती...