बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। बम बम भोले के जयकारो के साथ नगर से होकर गुजर रहे कांवड़ियों का जोश देखते ही बनता है। कांवड़िये पूरे जोश और भक्ति के साथ आगे बढ़ते नजर आए।गुरुवार को भोले के जयकारों से नगर का वातावरण शिवमय हो गया। नगर की सड़कों पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सड़कों पर रंग बिरंगी कांवड़ लिए कांवड़िये आगे बढ़ते जा रहे हैं। हरिद्वार मार्ग पूरी तरह से भगवा में रंगा नजर आ रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्त बम-बम भोले के जयकारों के साथ नगर से होकर गुजर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था, जलभराव के बीच बढ़ते रहे शिवभक्तों के कदम हरिद्वार मार्ग पर रंग बिरंगी कांवड़ो की छटा बिखर रही है। एक दो तीन चार, बम-बम भोले तेरी जय जयकार। कांवड़ लेकर चली कतार भोल...