बिजनौर, नवम्बर 26 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव मंडौरा जट में प्रियंका पत्नी हीरेंद्र सिंह 26 वर्ष ने शुक्रवार की प्रातः फांसी लगाकर आत्महत्या करने काम मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हैबतपुर मंडी धनौरा जिला अमरोहा के स्व. सुरेंद्र सिंह की पुत्री प्रियंका की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व मंडौरा जट के हिरेंद्र सिंह पुत्र चरण सिंह के साथ हुई थी, जिसने शुक्रवार की प्रार्थना आत्महत्या कर ली है। वह अपने पीछे एक छ माह की पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गई। घटना की सूचना हिरेंद्र के परिजनों द्वारा हीमपुर दीपा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवागत थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्त...