बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव भगौड़ा में दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोप है कि पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अमरोहा जनपद के थाना बछरायूं के गांव ढयौटी निवासी मुकेश कुमार ने दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन निर्देश कुमारी की शादी 10 मई 2026 को गांव भगौड़ा निवासी युवक से की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसकी बहन का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। 24 अक्टूबर को विवाहिता के साथ मारपी...