बिजनौर, अगस्त 14 -- Bijnor News: आधारशिला 'द स्कूल' में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लोगों के संघर्ष को याद करते हुए विद्यार्थियों को इतिहास से सीख लेने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बच्चों ने उकेरी दर्द की तस्वीरकार्यक्रम में सम्मानित अतिथि कार्यक्रम में चांदपुर के सम्मानित नागरिक अतुल भाटिया एवं सुरेंद्र अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी ने दोनों अतिथियों का बैज लगाकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय के प्राध्यापक कुलदीप कुमार शर्मा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके...